{"_id":"9901b90588071a455690caf201c3fc37","slug":"virender-became-legal-advisor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सेवा न्यास के विधिक सलाहकार बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेंद्र सेवा न्यास के विधिक सलाहकार बने
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Mon, 16 Feb 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली सेवा न्यास के
विज्ञापन
सदस्यों की बैठक रविवार को रेलवे के सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्री
जन्मस्थली पर हुई।
इसमें सर्वसम्मति से सेवा न्यास के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकरियों का चयन किया गया। इस दौरान वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी एड. को विधिक सलाहकार, संजय अग्रवाल को मीडिया प्रभारी एवं संजय श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके बाद सेवा न्यास के अन्य सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण उनका स्वागत किया।
बैठक में विधिक सलाहकार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के पदचिह्नों पर चलकर ही देश को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि शास्त्री जी की जन्मस्थली को विश्व पटल पर लाने हेतु हम सभी को कड़ा संघर्ष करना होगा।
अध्यक्षता करते हुए सेवा न्यास के अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने कहा कि शास्त्री जी की जन्मस्थली सेंट्रल कालोनी से उनके समाधि स्थल विजय घाट नई दिल्ली तक निकाली जाने वाली जनजागरण यात्रा की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इसी क्रम में दुलहीपुर में मकान ढहने से मलबे में दबकर मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना करने के बाद श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में राजीव गुप्ता, शिवेंद्र लाल चक्रवर्ती, जयप्रकाश, शंकर, सुशील यादव, रामविलाश सोनकर, सुरेश एवं मनोज आदि सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन संतोष कुमार पाठक एड. ने किया।