फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers raised slogans against irregularities in ration distribution

राशन वितरण में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised slogans against irregularities in ration distribution
नियमताबाद विकास खंड के सतपोखरी गांव में राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कोटेदार कार्ड धारकों को कम राशन दे रहा है। चेतावनी दी कि यदि पूरा राशन नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार स्वयं राशन वितरण नहीं करती, उनका बेटा दुकान का संचालन करता है। जब लोग राशन लेने दुकान पर जाते हैं तो प्रति यूनिट एक से दो किलो अनाज कम दिया जाता है। इसका विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बुधवार की सुबह गांव की जरीना अंसारी भी दुकान पर पहुंची और इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी। इस पर कोटेदार ने धमकी दी। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि राशन कार्ड धारकों को सही मात्रा में राशन नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अब्दुल सलाम, वकील अलहमद, अलामुद्दीन, मजिबुर्रहमान, जरीना अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed