फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   villagers protesting at not being covered Sewer

सीवर नहीं ढके जाने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Mon, 24 Aug 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 24 Aug 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
 villagers protesting at not being covered Sewer
 धानापुर थाना क्षेत्र के नौघरा गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी नाली
विज्ञापन
को न ढकने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को दोपहार में नाली के पास खड़े होकर नारेबाजी की।

 साथ ही नाली के न ढकने पर तीव्र आंदोलन की भी              चेतावनी    दी।
    ग्रामीणों का कहना था कि दो माह पूर्व बिछे सीवर लाइन पर ढक्कन न लगने से अब तक सूरत यादव केसरी  देवी लालजी यादव मिठाई यादव इन्द्रेव यादव कमला यादव समेत कई लोग घायल   हो चुके हैं।

 लगातार शिकायतों के बाद भी ढक्कन न लगाए जाने से नाराज होकर  ग्रामीणों ने रविवार को नाली के पास खड़े होकर नारेबाजी की।

 इस दौरान  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्य करा रहे ठेकेदार ने दो माह पहले  ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही सीवर को ढक दिया जाएगा। दो माह  बीतने के बाद भी यह खुला हुआ है।

 इससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
   इसकी  शिकायत ग्राम पंचायत, संबंधित विभाग और ब्लाक कार्यालय पर की गई लेकिन अब  तक सुनवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही सीवर को  नहीं ढका गया, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।

 इस दौरान लवकुश यादव, पारस यादव, ओमप्रकाश उपाध्याय,  नरसिंह यादव, अनिल यादव    आदि  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed