फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers protested for drainage

जलनिकासी की मांग को लेकर इलिया में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 27 Sep 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested for drainage
इलिया। कस्बा के चौहान बस्ती में पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। बस्ती के लोगों ने बस्ती में जाने वाले रास्ते में पानी के बीच खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि पानी निकासी की व्यवस्था शीघ्र नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बस्ती में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से महीनों से नाबदान का पानी आने-जाने वाले रास्ते के बीच बह रहा है। इससे पूरे रास्ते में जलभराव की समस्या बनी हुई है। रास्ते में उठती दुर्गंध से बस्ती के लोगों का आना-जाना दुश्वार हो गया है। वहीं संक्रामक रोगों के फैलने की भी आशंका बनी हुई है। आरोप लगाया कि रास्ते में गंदा पानी भरा रहने से आने-जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्राम प्रधान से शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो खंड विकास अधिकारी कार्यालय और उप जिलाधिकारी कार्यालय तक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। बावजूद इसके कई माह बीत जाने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने समस्या का निराकरण नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नखड़ू गुप्ता, शिवतार जायसवाल, राकेश गुप्ता, अर्जुन पासवान, संतराम चौहान, हजारी चौहान, प्रह्लाद चौहान, सुरेंद्र, चंदन, नंदन, एखलाक जिद्दी, फेकना देवी, शांति देवी, अनिता गुप्ता, सीता चौहान, अनारकली, बसंती चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed