फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers protested against the incomplete drainage system.

Chandauli News: आधी अधूरी नाली से पीड़ित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Feb 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the incomplete drainage system.
चहनिया। चहनिया से पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर नाली के लिए कहीं गड्ढे खोदकर छोड़ा गया है, तो कहीं आधी अधूरी नाली है। सड़क पर बिखरी गिट्टियां और बह रहे नाबदान के पानी से कस्बावासी तीन माह से परेशान हैं। कैलावर खंडवारी चहनिया मार्ग पर रविवार को दोपहर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्य के लापरवाही से लोगों के घरों का पानी निकलना मुश्किल हो गया है। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति गिर गया जिसके उसका हाथ टूट गया। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर नाराज कस्बावासियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कस्बा में भीड़ को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नाली और सड़क निर्माण में देरी हो रही है। जबकि खण्डवारी के पास रानेपुर के बॉर्डर पर आकर मार्ग निर्माण का कार्य रुका हुआ है। कस्बावासियों ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल्द पूरा हो जाएगा। इस दौरान विकास सिंह, संजय सिंह, संजीव जायसवाल, विनय जायसवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed