फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers protest with former MLA for water supply

पानी की सप्लाई बंद होने पर पूर्व विधायक संग ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Sat, 09 Jul 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest with former MLA for water supply
पडा़व । नगर पंचायत सूूजाबाद स्थित पानी टंकी से मढ़िया गांव में पेयजल की सप्लाई बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को पूर्व विधायक छब्बू पटेल के नेतृत्व में गांव स्थित नलकूप पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नलकूप पर ताला बंद दिया। बाद में अधिकारियों से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने ताला तो खोल दिया लेकिन समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सूजाबाद गांव स्थित पानी टंकी से से सुजाबाद, बहादुरपुर, मढ़िया, जलीलपुर, चौरहट, भोजपुर, रतनपुर, सेमरा आदि गांवों में जलनिगम द्वारा पानी आपूर्ति की जाती थी। नगर पंचायत सूजाबाद के अधिकारियों द्वारा चार दिन पूर्व मढ़िया गांव की पेयजल की सप्लाई लाइन काट दी गई। जिससे गांव में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व विधायक छब्बू पटेल ग्रामीणों के साथ मढ़िया गांव स्थित नलकूप पर पहुंचे और वहां गेट में पर ताला जड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हम लोगों के लिए पेयजल की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक सूजाबाद से कनेक्शन ना काटा जाये। चेताया कि यदि जल निगम के अधिकारी समस्या से निजात नहीं दिलाते है तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं जल निगम विभाग के करमचारियों ने बताया कि बहादुरपुर गांव मे नइ पानी की टंकी का निमार्ण कराया गया है। बहादुरपुर गांव में ग्रामीणों को उसी पानी की टंकी से सप्लाई शुरू होने के कारण वहां की पुरानी सप्लाई बंद करने के चलते ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रदर्शन करने वालों में दयाराम पटेल, अविनाश चंद्र पटेल, सुरेश पटेल, आलोक पटेल, विकास विश्वकर्मा, गोलू पटेल, आकाश पटेल, भगवान दास पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed