फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers protest against arbitrariness in consolidation

चकबंदी में मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 May 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against arbitrariness in consolidation
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा तहसील के सैदपूरा गांव में चकबंदी में अनियमितता किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि चकबंदी में मनमानी को बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी विभाग के कर्मचारी लेन-देन कर काश्तकारों के चक को उलटफेर कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सैदपूरा गांव में 2008 से ही चकबंदी की प्रक्रिया की जा रही है। इस गांव में आधा दर्जन गांव के काश्तकारों की जमीन है। चकबंदी में अधिकारियों की मिलीभगत के कारण मूल नंबर को उड़ान चक और रिंग रोड के किनारे की जमीन को आउटर में फेंक दिया जा रहा है। इसको लेकर किसानों ने मुकदमा भी कर रखी है। इसका फैसला कोरोना के कारण अभी तक नहीं हो पाया है। यही नहीं एसओसी, डीएम, एडीएम, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके बिना किसी नोटिस और सूचना के पिछले दिनों चक काटने चले आए, लेकिन काश्तकारों के विरोध के पास उल्टे पांव भाग खड़े हुए। इसके खिलाफ शनिवार को गांव में काश्तकारों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। चेताया कि यह मनमानी नहीं रुकी तो हम लोग इसका जमकर विरोध और उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान बाबूलाल, प्रभु नारायण, राम लखन, कमलेश, मनोज चौहान, आनंद कुमार, लक्ष्मी, सिपाही, संतरा देवी, तारा देवी, सावित्री देवी, गीता देवी, धनरी देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed