{"_id":"6a63c5246cc8a306a50709c6","slug":"villagers-panic-after-crocodile-spotted-in-karmanasha-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151926-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कर्मनाशा में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कर्मनाशा में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
चारी में कर्मनाशा नदी में तैरता मगरमच्छ। संवाद
कंदवा। क्षेत्र के चारी गांव के पास शुक्रवार की सुबह कर्मनाशा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों ने बच्चों और मवेशियों को नदी किनारे जाने से रोक दिया है। वन विभाग की टीम ने दो घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया लेकिन मगरमच्छ का पता नहीं चला।
ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि दो तीन दिनों से कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ा है। शुक्रवार को छठ घाट के पास एक बड़ा मगरमच्छ देखा गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो वह नदी की गहराई में चला गया।
इसके बाद से नदी में स्नान, मछली पकड़ने और मवेशियों को पानी पिलाने वाले लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मगरमच्छ गांव में आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी करने और मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रधान की सूचना पर वन दारोगा मनोज श्रीवास्तव, वन रक्षक प्रभात कुमार, राजेश्वर प्रजापति और मस्तराम के साथ चौकी प्रभारी विजय राय मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। रेंजर अनुराग सिंह का कहना है कि मौके पर टीम भेजी गई थी लेकिन मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। हो सकता है वह पानी के सहारे आगे बढ़ गया हो।