फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers opposed the team that had gone to Belha village to carry out drainage work.

Chandauli News: बेलहा गांव में जलनिकासी कराने गई टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

Fri, 10 Jul 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers opposed the team that had gone to Belha village to carry out drainage work.
लालगंज के बेलहा गांव मं जलनिकासी करने गई टीम का विरोध करते ग्रामीण, संंवाद
बेलहा गांव में लिंक मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। बृहस्पतिवार को जल निकासी के लिए ग्राम पंचायत की टीम गांव में पहुंची थी लेकिन ग्रामीणों उनका विरोध कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के कारण टीम को बिना कार्य किए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पानी की निकासी के लिए बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी अल्केश मौर्य सफाईकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे।
नाली की खोदाई शुरू होने से पहले कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जता दी। ग्रामीणों ने पहले सड़क की पैमाइश कराने की मांग की। उनका कहना था कि पैमाइश के बाद ही नाली का निर्माण कराया जाए। ग्रामीण गोविंद, फूलचंद, इंद्रावती, राम अनुज और पवन कुमार ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा है। इससे करीब 20 परिवारों के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। एडीओ पंचायत अजय शंकर ने बताया कि जल निकासी के लिए टीम भेजी गई थी।
ग्रामीणों ने नाली की खोदाई पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से वार्ता की जाएगी। जल निकासी की व्यवस्था हर हाल में कराई जाएगी। सड़क पर जलभराव नहीं रहने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed