फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers hold employees hostage after Airtel and Jio towers shut down

Chandauli News: एयरटेल और जिओ का टाॅवर बंद होने पर ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक

Fri, 02 Aug 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers hold employees hostage after Airtel and Jio towers shut down
नौगढ़। एक पखवारे से अधिक समय से एयरटेल और जिओ के मोबाइल टावर बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कंपनी के तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति बंद होने पर जनरेटर नहीं चलाया जा रहा है, तथा टावर की देखरेख में इस्तेमाल होने वाला डीजल व अन्य तेल बेचा जा रहा है। इस दौरान उपभोक्ताओं ने टावर स्थल पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केशरी ने कहा कि महीने भर से नेटवर्क की समस्या से व्यापारी जूझ रहे हैं। जिससे हम सभी लोगों के कार्य पूरी तरह से बंद है। कस्बा की प्रधान नीलम ओहरी के प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने कहा कि टावर कर्मचारियों की मनमानी से लोगों में काफी नाराजगी है। सहज जन सेवा, और ग्राहक सेवा केंद्र पूरी तरह बंद है। गांव से आ रहे लोगों का आनलाइन आवेदन व अन्य कार्य न हाेने से बिना काम कराए ही वापस घर लौटना पड़ रहा है। इसके लिए कई बार उच्च अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


नवागत थाना प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह ने व्यापारियों को काफी समझाया बुझाया। ऑपरेटर ने पुलिस को बताया कि जेनरेटर चलाने के लिए 80 लीटर डीजल मिलता है। थाना प्रभारी ने ऑपरेटर मनोज सिंह को कुछ देर बाद छोड़ दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में टावर की सेवाओं में इस प्रकार की समस्या आई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज केशरी, युवा व्यापार मंडल के महामंत्री राजकुमार केशरी, विनोद जायसवाल, अनिल जायसवाल, सत्यनारायण यादव, मिथिलेश केशरी, मुरलीधर,, ज्ञानेंद्र साहनी, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सोनू जायसवाल, प्रदीप जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed