फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers get relief when Corona patients recover

कोरोना के मरीज ठीक होने पर गांवों को मिली राहत

Thu, 28 May 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers get relief when Corona patients recover
पीडीडीयू नगर। जिले में चार लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद इन गांवों से बैरिकेडिंग हटाई जाने लगी है। बुधवार को मैनुद्दीनपुर, जसुरी, रघुनाथपुर और रामशाला में पाए गए संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चिकित्सकों ने अस्पताल छुट्टी दे दी है। इसमें रघुनाथपुर, रामशाला और जसूरी हॉट स्पॉट से बाहर किया गया। जबकि मैनुद्दीनपुर में दूसरा मरीज 19 मई को मिला है तो वहां अभी हाटस्पाट से निजात नहीं मिली है।
विज्ञापन

जिले में पहला मरीज 13 मई को मैनुद्दीनपुर में मिलने के बाद गांव को हाट स्पाट बना दिया गया था। इसी तरह 16 मई को जूसरी, बेन, रामशाला और रघुनाथपुर में मरीज मिले थे। तब प्रशासन ने गांवों को हाट स्पाट और डेहरीकला को हाई अलर्ट मोड में रखा था। वहीं हाट स्पाट गांवों की संख्या में 11 से घटकर आठ हो गई है। लोग घरों में बंद थे। आने जाने पर मनाही थी और घर-घर जरूरत के सामान पहुंचाए जा रहे थे। लेकिन बुधवार की शाम जब इन गांवों के मरीजों के ठीक होकर घर लौटने की जानकारी मिली तो प्रशासन के साथ ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। वहां से बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। पुलिस का पहरा भी हट गया है। हालांकि कि सतर्कता के तौर पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। वहां सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। ताकि आगे किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

इस गांव के ठीक हुए मरीज
जिले के चार कोरोना पाजिटिव मरीजों ने संक्रमण को मात दे दी है। बुधवार को मैनुद्दीनपुर, जसुरी, रघुनाथपुर और डेहरीकलां में पाए गए संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी। इसके बाद चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल वाराणसी से 27 मई को छुट्टी दे दी है। मैनुद्दीनपुर, जसूरी और डेहरीकला के मरीज मुंबई और रघुनाथपुर का मरीज गुरुग्राम से 13 मई को आटो से घर लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल संक्रमित-21
एक्टिव मरीज-17
ठीक हुए मरीज-04
1-13 मई को बबुरी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में पहला संक्रमित मिला। वह 11 मई को मुंबई से लौटा था।
2-15 मई को सदर के बिसौरी गांव और सैयदराजा के बरंगा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। दोनों 13 मई को मुंबई से लौटे थे।
3-16 मई को चार कोरोना पाजिटिव पाए गए। इसमें सदर के जसुरी गांव, इलिया के बेन और डेहरी कलां और बबुरी के रघुनाथपुर गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। जसुरी, बेन और डेहरी कला के संक्रमित 13 मई को मुंबई से लौटे थे। जबकि रघुनाथपुर को संक्रमित गुरुग्राम से लौटा था।
4- 19 मई को पांच कोरोना पाजिटिव मिले। इसमें चकिया ब्लाक के तीन, बरहनी ब्लाक व नियामताबाद ब्लाक के एक-एक मरीज शामिल है। चकिया ब्लाक के भीषमपुर में दो, भूसीकृत पुरवा में एक, नियामताबाद के मैनुददीनपुर में एक व बरहनी ब्लाक में एक मरीज मिला है।
5- 20 मई को तीन कोरोना पाजिटिव मिले। इसमें धानापुर ब्लाक के बनवां में एक, नियामताबाद के लौंदा व शहाबगंज के खजरा गांव के एक-एक निवासी है। एक गुजरात व दो मुंबई से आए है।

6- 22 मई को सकलडीहा ब्लाक के डिघवट में एक कोरोना पाजिटिव का मरीज मिला। जो मुबंई से आया हुआ था।
7-23 मई को दो मरीज में कोरोना के लक्षण मिले है। इसमें एक नौगढ़ के मझगांई से का निवासी है और दूसरा शहाबगंज के जेगुरी गांव का निवासी है। मझगांई निवासी मुंबई और जेगुरी निवासी गुजरात से आया था।
8- 24 मई को एक मरीज कोरोना पाजिटिव मिला। जो धानापुर के धराव गांव का निवासी है। यह उत्तर प्रदेश के नोएडा से अपने गांव आया था।
9-25 मई केे सकलडीहा व बरहनी ब्लाक के निवासी है। सकलडीहा के दिघवट और बरहनी के कटसिल में एक-एक मरीज मिले। दोनों तीन दिन पहले मुंबई से लौट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed