{"_id":"60870f608ebc3ec36c7a8409","slug":"villagers-enthusiastically-voted-despite-the-harsh-sunlight-chandauli-news-vns586912625","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी धूप के बावजूद ग्रामीणों ने उत्साह से किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी धूप के बावजूद ग्रामीणों ने उत्साह से किया मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। कोरोना के कहर के बावजूद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को लोगों ने जमकर मतदान किया। कड़ी धूप के बावजूद ग्रामीण मतदाताओं ने काफी उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ बूथों पर छांव के प्रबंध थे, वहीं अधिकांश पर लोग कड़ी धूप में भी वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
सोमवार की सुबह सात बजे जिले में स्थापित 885 मतदान केंद्रों के 2141 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसे लेकर लोगों में उत्साह इस कदर था कि वे सुबह ही वोट डालने के लिए अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर कतारबद्ध हो गए। तय समय पर मतदान आरंभ हुआ तो एक-एक कर लोग आते गए और एक सशक्त गांव की सरकार को चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते गए। सुबह नौ बजे ही धूप एकदम चटख हुई तो लोग बूथों के बाहर पसीने से तरबतर नजर आए। इस दौरान धूप से बचने के लिए किसी ने गमछे का इस्तेमाल किया तो महिलाएं व युवतियां घूंघट की आड़ में धूप से बचती दिखीं। इसके बावजूद लोगों ने मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यही वजह रही कि दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत तेजी से चढ़ा। शाम चार बजते-बजते मतदान प्रतिशत 50 से पार हो गया। मतदान के अंतिम समय में एक बार फिर बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़ नजर आयी।