{"_id":"610d481d8ebc3e88d0185a4e","slug":"villagers-demonstrated-to-replace-burnt-transformer-chandauli-news-vns6045656173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जला ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जला ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहाबगंज। क्षेत्र के डुमरी गांव में लगा सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह पूर्व शॉर्ट सर्किट के चलते जल गया। जले हुए ट्रांसफॉर्मर को अब तक नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बताया कि उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के काफी परेशानी हो रही है।
डूमरी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर शार्ट सर्किट के चलते एक सप्ताह पूर्व जल गया था। इसके बाद ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी थी। बावजूद इसके जला ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली के अभाव में उमस भरी गर्मी में रात अंधेरे में बीत रही है। लोगों के समर्सिबल पंप भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे पेयजल की भारी किल्लत हो रही है। वहीं मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। बताया कि गांव में लगे तार भी जर्जर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम कुमार ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफर नहीं है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही बदल दिया जाएगा। विरोध जताने वालों में पूर्व प्रधान प्रेमनाथ सिंह, संतोष राम, अप्पू तिवारी, हरिनारायण सिंह, जेपी मौर्य, लक्ष्मण गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, लवकुश, बलवंत आदि शामिल रहेे।