फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers chased tractor loaded sand in Divghat

दिवघट में ग्रामीणों ने बालू लदे ट्रैक्टरों को खदेड़ा

Thu, 14 May 2020 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers chased tractor loaded sand in Divghat
सकलडीहा। एक ओर देश जहां कोरोना से लड़ाई को लेकर जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर बालू माफिया सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने में जुटे हुए हैं। ये माफिया धड़ल्ले से ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों के संचालन में जुटे हुए है। दुर्घटना की आशंका से बचने के लिए बुधवार की रात ग्रामीणों ने दिघवट की ओर से आ रहे दर्जनों ट्रैक्टर चालकों को खदेड़कर भगा दिया। वहीं बिहार बार्डर से धड़ल्ले से बालू लदे ओवरलोड ट्रक पार हो रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे चरण तक ओवरलोड वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप था। चार मई से तीसरे चरण में मिलने वाली छूट को लेकर बालू माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। वहीं दिघवट गांव में ग्रामीणों ने लाठी डंडे के साथ ट्रैक्टर चालकों को दौड़ा लिया। एक ट्रैक्टर की पहिये की हवा भी निकाल दी। ओवरलोड बालू लदे वाहनों के आवागमन से दुर्घटना की संभावना बढ़ने से ग्रामीणों में नाराजगी है। एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को अभियान चलाकर ओवरलोड बालू लदे वाहनों और बालू का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed