{"_id":"673511a142dab15d440c6184","slug":"villagers-caught-three-teenagers-who-were-snatching-at-gunpoint-chandauli-news-c-189-1-svns1011-123084-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तमंचा दिखाकर छिनैती कर रहे तीन किशोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तमंचा दिखाकर छिनैती कर रहे तीन किशोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
धीना। स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात डेढ़गावां गांव के सामने तमंचा दिखाकर छिनैती कर रहे तीन किशोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
मगलवार की रात नूरी निवासी संदीप कुमार जमानिया से घर लौट रहा था। रास्ते में तीन बाल अपचारियों ने उसे रोककर तमंचा दिखाकर रोक लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान नूरी गांव का ही एक युवक गोलू सिंह वहां पहुंच गया तो बाल अपचारियों ने उसे भी लूटने की कोशिश की लेकिन गोलू ने एक लुटेरे को एक लात मारी तो वह दूर जा गिरा और उसका तमंचा भी गिर गया। इसके बाद तमंचा उठाकर गोलू ने ग्रामीणों को आवाज लगाई। कुछ देर में गांव से काफी लोग पहुंच गए और उन्होंने तीनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव मौके पर पहुंचे और तीनों बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से 32 बोर का तमंचा और लाइटर वाली पिस्टल बरामद हुई। उनकी बाइक भी चोरी की निकली, जो उन्होंने करंडा, गाजीपुर से चोरी की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों बाल अपचारी गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। अदालत से तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।