{"_id":"676d5847fbf412b349021413","slug":"villagers-are-happy-due-to-laying-of-sewer-pipeline-for-water-drainage-in-sarauli-village-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : सरौली गांव में पानी निकासी के लिए सीवर पाईप लाईन बिछाए जाने से ग्रामीणों में हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : सरौली गांव में पानी निकासी के लिए सीवर पाईप लाईन बिछाए जाने से ग्रामीणों में हर्ष
Thu, 26 Dec 2024 06:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:51 PM IST
सार
गांव विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं इसकी एक तस्वीर सरौली गांव से भी आई है जहां सीवर का पाइप लाइन बिछाने से ग्रामीणों में खुशी है। बताते चलें कि अक्सर सीवर की समस्या से इस गांव में शिकायतों का अंबार था अब जनता अब उम्मीद में है कि तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
गांव में बिछाई जा रही सीवर लाइन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
टांडाकला क्षेत्र के विकास के लिए सरौली ग्राम सभा में सीवर पाईप लाइन बिछाई जा रही है। सरौली ग्राम सभा में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। चहनियाँ ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के निर्देशन में ग्रामीणों के घरों में पानी निकासी की समस्या का समाधान करने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस परियोजना के तहत, ग्रामीणों के घरों के सामने और सड़कों पर जमा होने वाले पानी को निकालने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं और साथ ही 150 मीटर लंबी सीवर पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
इस विकास कार्य से ग्रामीणों को पानी जमाव की समस्या से निजात मिलेगी और उनके घरों के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा रहेगा। इससे ग्रामवासियों के जीवन स्तर में सुधार होगा और वे एक स्वच्छ और निरोगी वातावरण में रह सकेंगे। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए सरकार का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन