फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers angry over not changing transformer

ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों में गुस्सा

Thu, 20 Feb 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over not changing transformer
पड़ाव के मढ़िया में ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। क्षेत्र के मढिया गांव में चार दिनों से जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को पड़ाव चौराहे पर विभाग की ओर से बनाए गए शिकायत कक्ष पर एकत्र होकर महिलाएं और पुरुषों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगा दिए जाने का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणों शांत हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 10 केवी का ट्रांसफार्मर चार दिनों से जला है। ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा चल रही है। बिजली न मिलने से परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी कठिनाई हो रही है। वहीं बिजली न रहने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे नाराज ग्रामीणों के सामने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने दिन के तीन बजे तक ट्रांसफार्मर बदलने के आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। प्रदर्शन करने वालों में विरेंद्र यादव, रेहाना, अनीता, सितारा, शायला, लक्ष्मी, रुखसाना, साधना, बच्चेलाल आदि शामील थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed