{"_id":"681a5ca66ac47da620057b58","slug":"vikramshila-express-engine-malfunctioned-delayed-by-one-and-a-half-hours-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, डेढ़ घंटे हुई देरी, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, डेढ़ घंटे हुई देरी, यात्री हुए परेशान
Wed, 07 May 2025 12:32 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 07 May 2025 12:32 AM IST
सार
विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से डेढ़ घंटे देरी से ट्रेन रवाना हुई। जानकारी के अनुसार इंजन बदला गया उसके बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी। यात्रियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
भागलपुर से नई दिल्ली जा रही अप विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आ गई। इससे ट्रेन डेढ़ घंटे तक पीडीडीयू जंक्शन पर खड़ी रही। बाद में इंजन बदल कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विक्रमशिला एक्सप्रेस मंगलवार की रात 08:22 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या सात पर पहुंची।
निर्धारित ठहराव के बाद आगे रवाना होने लगी, तभी इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद इंजन की गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर दूसरा इंजन लगाया गया।
विज्ञापन
रात दस बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विक्रमशिला एक्सप्रेस रुकी थी। इंजन बदल कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन