फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vigilance taken in view of PM's arrival in Varanasi

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए स्टेशन पर चला जांच अभियान

Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vigilance taken in view of PM's arrival in Varanasi
पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को देखते हुए बृहस्पतिवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों और ट्रेनों की जांच पड़ताल की। अभियान में यात्रियों को भी सतर्क रहने को कहा गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को वाराणसी के करिखियाव में डेयरी प्लांट का उद्घाटन करने आए थे। उनके आगमन को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दिन भर सतर्कता रही। शाम को जीआरपी पीडीडीयू के निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ और डॉग स्क्वायड के साथ आठों प्लेटफार्म, प्रतीक्षालयों, रेलवे फुट ओवर ब्रिज और यात्री हाल की जांच की गई। साथ ही अप और डाउन की ओर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों में भी जांच पड़ताल की गई। टीम ने सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड, विक्रम, आटो स्टैंड, एबीआई शाखा, पार्सल कार्यालय में पहुंच कर भी सामानों की जांच की। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। निरीक्षण में एसएसआई मनोज कुमार, एसआई विद्यासागर, आर्वेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed