{"_id":"605101ff8ebc3edc0649c70d","slug":"videy-viyaral-for-coal-theft-two-constable-suspend-chandauli-news-vns5802879195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला चोरी का वीडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला चोरी का वीडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट के सैयदराजा स्टेशन पर कोयला चोरी का वीडियो 12 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने वहां तैनात आरपीएफ के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इस वायरल वीडियो की गूंज हाजीपुर मुख्यालय तक पहुंच गई। हाजीपुर से आरपीएफ सीआईबी की टीम ने मामले की जांच की है।
हावड़ा -दिल्ली रेल रूट पर बड़े पैमाने पर रेलवे कोयला की ढुलाई करती है। कोयला उतारने के बाद भी मालगाड़ी के डिब्बे में कुछ कोयला रह जाता है। यार्ड में खड़ी मालगाड़ी से इसी कोयले की चोरी होती रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड के साथ चंदौली, गंजख्वाजा, सैयदराजा सहित अन्य स्टेशनों पर कोयला चोरी कम हुई है लेकिन पूरी तरह नहीं रुक सकी है। चार दिन पहले मंडल के सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से कोयला चोरी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। चोरी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के दो जवान भी मौके पर दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो की गूंज हाजीपुर जोन मुख्यालय तक पहुंची। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र सक्रिय हुए और आनन फानन 14 मार्च को वीडियो में दिख रहे कांस्टेबल अरुण कुमार और आरके गौतम को निलंबित कर दिया। कमांडेंट के इस सख्त रुख से सुरक्षा बल के जवानों में खलबली मच गई है। वहीं हाजीपुर मुख्यालय से सीआईबी की टीम पहुंची और सैयदराजा में पहुंच कर मामले की जांच की है। मंगलवार को टीम ने स्थानीय स्टेशन पर भी जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार की।