{"_id":"60be22ed83ea7d14063d6242","slug":"video-viral-of-selseman-selling-liquor-in-bag-after-shop-gets-closed-police-arrested-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपदा में अवसर तलाशना पड़ा भारी: पहले शराब खरीदता, फिर दुकान बंद होने पर बेचता, सेल्समैन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में अवसर तलाशना पड़ा भारी: पहले शराब खरीदता, फिर दुकान बंद होने पर बेचता, सेल्समैन गिरफ्तार
Mon, 07 Jun 2021 07:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:15 PM IST
सार
वायरल वीडियो अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव का बताया जा रहा है। शराब बेचने वाला शराब की दुकान का सेल्समैन ही निकला है।
विज्ञापन
शराब बेचता शख्स।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में झोले पर शराब रखकर खुलेआम बेचने का वीडियो सामने आया है। गांव में झोले में शराब रखकर बेचने का वीडियो वायरल होते ही विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। विभागीय साख को बचाने के लिए अलीनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक झोले में शराब रखकर लोगों को बेच रहा है। जिस जगह शराब बेची जा रही थी, वहां आसपास काफी प्लास्टिक के गिलास भी बिखरे हुए नजर आ रहे है। जो साफ इशारा कर रहे हैं कि वहां लोग शराब रख कर इत्मिनान से उसका सेवन भी करते है। वीडियो अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव के पास का बताया गया।
विज्ञापन
वीडियो होने के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि शराब बेचने वाला युवक एक दुकान का सेल्समैन है, जो कि रुपये कमाने के चक्कर में शराब को खरीदकर झोले में रख लेता और दुकान बंद होने के बाद उसे बेचता था। सोमवार को अलीनगर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बृजेशमणि नामक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस ने उसके पास से छह शीशी शराब भी बरामद की। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब दुकान संचालक को भी नोटिस दिया गया है।