फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Verify 150 voters daily: SDM

रोजाना 150 मतदाताओं का करें सत्यापन : एसडीएम

Thu, 05 Feb 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Verify 150 voters daily: SDM
सकलडीहा। एसआईआर के तहत विधान सभा में नो मैपिंग के तहत 25 हजार से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। अब उनका सत्यापन किया जा रहा है। अब तक तक साढ़े नौ हजार मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है। बुधवार एसडीएम ने ब्लॉक में सत्यापन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मानक के अनुसार रोज 150 मतदाताओं का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर नो मैपिंग के तहत नोटिस जारी करने के बाद मतदाताओं का सत्यापन 27 फरवरी तक पूरा करना है। इसके लिए विभिन्न विभागों के सात अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। इसके बाद भी सत्यापन काम धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने नोडल अधिकारियों से सत्यापन की प्रगति की जानकारी ली। बीडीओ विजय कुमार सिंह को बूथ संख्या 310 और 340 बूथ पर 2068 मतदाताओं का सत्यापन करने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बूथों पर अब तक 600 लोगों का सत्यापन किया गया है। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और प्रतिदिन 150 से 130 मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी से पहले सभी नोडल अधिकारी लक्ष्य को पूरा कराएं। कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की तत्काल रिपोर्ट दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, लेखाकार विजय शंकर, भावेश त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed