फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Verification of farmers applying for Kisan Yojana

ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों का होगा सत्यापन

Wed, 20 May 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Verification of farmers applying for Kisan Yojana
चंदौली। मुख्यालय स्थित कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें कृषि उपनिदेशक अमित जायसवाल ने पीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों का सत्यापन करने के लिए प्राविधिक सहायकों को गांवों में जाने के का निर्देश दिया। साथ ही खरीफ के सीजन को देखते हुए किसानों को उन्नत प्रजाति के धान के बीज को छूट पर देने के लिए जागरूक करने को कहा। चेताया कि धान के बीज विक्रय का लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले एडीओ और प्राविधिक सहायक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कृषि उपनिदेशक अमित जायसवाल ने कहा कि जिले में पीएम किसान योजना के लिए तीस हजार से अधिक किसानों के आवेदन में त्रुटि मिली है। इसमें आधार मिस, बैैंक खाता और नाम में गड़बड़ी है। इसे संशोधित करने के लिए मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जबकि लगभग 20 हजार से अधिक किसानों ने सीएसी और सेल्फ रजिस्ट्रेशन किया है। ऐसे किसानों के भूलेख रिकार्ड का सत्यापन उनके द्वारा एक प्रारूप पर घोषणा पत्र भरकर प्राविधिक सहायक को दिया जाएगा। इसके लिए प्रविधिक सहायक गांव में किसानों से संपर्क करके आवश्यक दस्तावेज लेकर मुख्यालय पर जमा करेंगे। इसके बाद किसानों का सत्यापन होगा। कहा कि खरीफ के सीजन को देखते हुए धान की उन्नत प्रजातियों का बीज सरकारी गोदामों में पहुंच चुका है। विभिन्न प्रजातियों के बीजों पर सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। ऐसे में एडीओ ओर प्राविधिक सहायक किसानों से संपर्क करके बीज के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान मान सिंह, केशव प्रसाद, दिलीप कुमार, जय प्रकाश, गोविंद, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed