{"_id":"637d21d0e5b23723be7f4c63","slug":"vendar-jon-mein-lagaen-maans-machhalee-kee-dukaanen-anyatha-hogee-kaarravaee-chandauli-news-vns6850043143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वेंडर जोन में लगाएं मांस-मछली की दुकानें, अन्यथा होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वेंडर जोन में लगाएं मांस-मछली की दुकानें, अन्यथा होगी कार्रवाई
विज्ञापन
चकिया। एसडीएम ज्वाला प्रसाद ने मांस, मछली, मुर्गा विक्रेताओं के साथ मंगलवार को बैठक की। कहा कि वार्ड नंबर दो पुरानी चकिया मार्ग पर बनाए गए वेंडर जोन में दुकानें संचालित करें। इसके लिए एक सप्ताह का अवसर दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं विक्रेताओं की समस्याओं के हर समस्या का निस्तारण का भरोसा दिया।
नगर को साफ-सुथरा बनाने के लिए वार्ड नंबर दो पुराने चकिया मार्ग पर मांस-मछली मुर्गा विक्रेताओं के लिए दुकानों का आवंटन किया गया है। यहां दुकानें संचालित भी की जा रही हैं। कुछ दुकान संचालक वेंडर जोन में जाने के बजाए पुराने स्थान पर ही दुकान चला रहे हैं। मंगलवार को बैठक के दौरान कुछ दुकानदारों को जगह आवंटित नहीं होने की शिकायत को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने एक सप्ताह का मौका दिया है।
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद मांस-मछली दुकानदारों को नगर में संचालित दुकान पाए जाने पर बनाए गए नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर राकेश रोशन, गुलाब मौर्य, रामसेवक, ओम प्रकाश, प्रकाश विश्वकर्मा, कल्लू सोनकर, मकबूल, मोमिन, अनीश, श्यामू सोनकर, राधे, विक्की राजभर, शाहिद रहे। संचालन ईओ मेंहीलाल गौतम ने किया।