{"_id":"65ec7939881504209700eb4a","slug":"vehicle-overturned-in-river-eleven-injured-2-serious-in-chandauli-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli Accident: नदी पार करते समय बरातियों से भरा वाहन पलटा, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, 11 घायल, 2 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli Accident: नदी पार करते समय बरातियों से भरा वाहन पलटा, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, 11 घायल, 2 गंभीर
Sat, 09 Mar 2024 08:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 08:29 PM IST
सार
Chandauli Accident: शाहपुर गांव से बरात बिहार के बघेला गांव गई थी। सुबह वाहनों से बरात वापस आ रही थी। बिहार-चंदौली की सीमा पर गुरवट नदी पार करते समय एक वाहन पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग दब गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
नौगढ़ में पिकअप पलटने से घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली और बिहार की सीमा पर शाहपुर गांव के समीप शनिवार को सुबह गुरवट नदी पार करते समय बरातियों से भरा वाहन पलट गया। हादसे में 11 बराती घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सोनभद्र के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के शाहपुर गांव से बरात बिहार के बघेला गांव गई थी। सुबह वाहनों से बरात वापस आ रही थी। बिहार-चंदौली की सीमा पर गुरवट नदी पार करते समय एक वाहन पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग दब गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और घायलों को सोनभद्र के निजी अस्पताल पहुंचाया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना में चकरघट्टा थाना के शाहपुर गांव निवासी के राहुल, पंकज, रोशन, वकील, अमरजीत, लाल मुन्ना, मुन्ना, ज्योति, माया, दिलीप होरिला गांव का सनी देओल घायल हो गए। उपचार के दौरान अमरजीत और सनी देओल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों की सलाह पर घर वालों ने सोनभद्र के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पिकअप पलटने से लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज सोनभद्र के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन