फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vehicle of family returning from wedding ceremony overturned 18 People injure

Chandauli: शादी समारोह से लौट रहे परिवार का वाहन बेकाबू होकर पलटा, 18 घायल, तीन गंभीर

Thu, 01 Jun 2023 10:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 10:05 PM IST
सार

चंदौली जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उप सब्जी मंडी के समीप शादी समारोह से लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। वाहन सवार 18 लोग घायल हो गए। सभी को जिलासंयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Vehicle of family returning from wedding ceremony overturned 18 People injure
अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे के शिकार लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उप सब्जी मंडी के समीप शादी समारोह से लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार पिकअप गुरुवार रात बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार 18 लोग घायल हो गए। सभी को जिलासंयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां तीन की हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बिहार प्रांत के चैनपुर थाना के भगंदा गांव निवासी उमेश राम की पुत्री अंजली की शादी चाद थाना अंतर्गत कोटा गांव निवासी लल्लू राम के पुत्र भरोस से तय हुई थी। शादी समारोह नगर स्थित ठाकुर बाग मंदिर में आयोजित था। शादी होने और पुत्री की विदाई करने के बाद घराती भगंदा गांव को लौटने लगे।

विज्ञापन

घटनास्थल पर मची चीख-पुकार

घराती महिलाएं, पुरुष, बच्चे बड़ी संख्या में पिकअप वाहन में सवार हो गए। देर शाम तेज रफ्तार पिकअप मुहम्मदाबाद उप सब्जी मंडी आगे बढ़ी ही थी कि मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पिकअप पलटने से सवार घराती वाहन में दब गए और चीखने चिल्लाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दोस्तों के संग प्रेमिका के घर धमका प्रेमी दिखा रहा था दबंगई, ग्रामीणों ने दमभर पीटा

राहगीरों ने एंबुलेंस 108 नंबर व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस पर लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां सिलौटा गांव निवासी राजमनी(40), लठौरा निवासी आरती (25), भगंदा निवासी रमेश (40) की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर को रेफर कर दिया।

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में चार घायल

धानापुर थाना क्षेत्र के सिहावल पुलिया के पास गुरुवार रात आठ बजे बाइक और ट्रैक्टर के आमने सामने टक्कर में पति-पत्नी और दो बच्चियां घायल हो गई। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। धीना थाना के नूरी गांव निवासी राहुल यादव (30) अपनी पत्नी पूजा यादव (28), पुत्री खुशी (दो वर्ष) और जाह्नवी (4) के साथ अपने ससुराल प्रसादपुर से बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। अभी वे सिहावल गांव के पास पहुंचे थे कि पुलिया पर एक ट्रैक्टर से आमने-सामने को टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed