{"_id":"5e7cc8678ebc3e774d53a6d9","slug":"vegetables-pulses-and-oil-sold-expensive-on-second-day-of-lockdown-chandauli-news-vns5177571101","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दूसरे दिन भी महंगे बिके सब्जी, दाल व तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दूसरे दिन भी महंगे बिके सब्जी, दाल व तेल
विज्ञापन
इलिया में किराना की दुकान से उचित दूरी बनाकर सामग्री खरीदते लोग।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की घोषणा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी सब्जी मंडियों व किराना की दुकानों पर भारी भीड़ रही। किराना की दुकानों व सब्जी मंडियों में इस दिन भी सभी वस्तुएं महंगी रहीं। महंगाई की वजह को लेकर फुटकर व्यवसायी थोक व थोक व्यवसायी फुटकर व्यवसायिओं पर ठीकरा फोड़ते रहे। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन दिनों लोग अधिक से अधिक मात्रा में राशन सहित सब्जी खरीदने को आतुर दिख रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से सब्जियां व अनाज की कमी नहीं होने देने का आश्वासन भी लोगों की भीड़ दुकानों से कम नहीं कर पा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह सब्जी मंडियों व परचून की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। जिला प्रशासन ने मंगलवार को पत्र जारी कर कहा था कि सुबह के साढ़े आठ से दोपहर के 12 बजे तक किराना व सब्जियों की दुकानें खुली रहेंगी लेकिन भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर तय समय से पहले ही सब्जी मंडियों व किराना की दुकानों को बंद करा दिया। इस बीच आलू, प्याज के अलावा सभी हरी सब्जियों के भाव में बुधवार की तरह तेजी बनी रही। दाल, तेल, रिफाइन सहित अन्य वस्तुएं भी महंगी रहीं।
सब्जी मंडियों में आलू 25 से बढ़कर 40, प्याज 30, टमाटर 40 से 80, सेम व बैंगन 60, शिमला मिर्च 70 से 80, बींस 50 से 60, मटर 50 से 100 रुपये प्रति किलो की दर पर बिका। वहीं फूलगोभी व ब्रोकली 70 रुपये प्रति रहा। वहीं किराना की दुकानों पर अरहर की दाल 120 व तेल और रिफाइन 110 रुपये प्रति पैकेट की दर पर बने रहे। सब्जी विक्रेताओं की दलील थी कि थोक मंडियों से महंगी सब्जी मिलने के कारण उन्हें ऊंची दर पर बेचना विवशता है। वहीं किराना के दुकानदारों ने भी महंगी वस्तुओं का ठीकरा थोक व्यवसायिओं पर ही फोड़ा। वहीं आम लोगों का कहना था कि थोक व फुटकर सभी व्यापारी अवसर का फायदा उठाने में लगे हुए हैं। प्रशासन के लोग भी इसपर रोक नहीं लगा रहे हैं जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर में नई सट्टी स्थित सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़ को देख प्रशासन ने तय समय से लगभग दो घंटे पूर्व ही मंडी बंद करा दी।
विज्ञापन
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र स्थित सब्जी के दुकानों पर आलू 40 रुपये व टमाटर 80 रुपये किलो बिका। इनके अलावा अन्य सब्जियों के मूल्य में भी तेजी बनी रही। अचानक आई इस महंगाई से ग्रामीण परेशान हैं। उनके लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर पानी कठिन हो चला है।
बबुरी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के बबुरी, पांडेयपुर, बनौली आदि बाजारों में खाने-पीने की वस्तुओं के साथ सब्जियों के मुल्य में तेजी देखी गई। आम दिनों की अपेक्षा आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में आई तेजी से आम जनजीवन परेशान है। लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए बढ़े मूल्यों को वापस कराने की मांग की है।
महंगे आलू बेच रहे दो को पुलिस ने पकड़ा
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र में लगातार किराना व सब्जियों के तय मूल्य से अधिक वसूले जाने की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जांच अभियान चलाया। सादे वेष में निकले पुलिसकर्मियों ने महंगे दर पर आलू की बिक्री कर रहे दो लोगों को पकड़ा। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर व लिखित में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का लिखित आश्वासन देने पर छोड़ दिया। चहनिया कस्बा स्थित आलू के दो व्यवसायी ऊंचे दामों पर कालाबाजारी कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सादे वेष में सिपाहियों को दुकानों पर बिक रहे वस्तुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए लगाया गया है। इसके बाद भी शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही।
दोपहर 12 बजे तक खरीदारी, फिर सन्नाटा
इलिया। स्थानीय कस्बा स्थित बाजार में सुबह साढ़े आठ बजे से ही लोगों की चहल कदमी शुरू हो गई थी। लोग घरों से निकलकर जरूरत की वस्तुएं लेने के लिए बाजार पहुंचे। दोपहर के 12 बजे तक दुकानें खुली रहीं। इसके बाद मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने दुकानों को बंद करा दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से सुचना प्रसारित करती रही कि प्रत्येक परिवार से केवल एक सदस्य ही खरीदारी करने निकले और जरूरत के सामान लेकर घरों को लौट जाए। इसका असर यह हुआ कि दोपहर के 12 बजते ही बाजार में सन्नाटा फैल गया। वहीं पुलिस ने मेडिकल स्टोरों और परचून की दुकानों पर आए लोगों के लिए एक-एक मीटर की दूरी पर गोल घेरे बना दिए थे ताकि लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रहें। मेडिकल स्टोर संचालक अरुण शर्मा व किराना व्यवसाई सूरज गुप्ता लोगों से कतार में आने की अपील करते रहे।

पीडीडीयू नगर में दुकान से दवा लेने के लिए एक मीटर की दूरी पर कतार में लगे लोग।- फोटो : CHANDAULI