{"_id":"652d9046f97f6efc9a090115","slug":"vegetables-became-expensive-as-soon-as-navratri-started-prices-of-fruits-also-increased-chandauli-news-c-189-1-svns1011-4464-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नवरात्र शुरू होते ही महंगी हुई सब्जियां, फलों के दाम भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नवरात्र शुरू होते ही महंगी हुई सब्जियां, फलों के दाम भी बढ़े
विज्ञापन
15 अक्तूबर से नवरात्र शुरू होते ही फलों और सब्जियों के दाम ने तेजी पकड़ ली है। अब तक 40 रुपये किलो बिक रहा परवल 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं फलों में सेब और अनार के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। फलों में सबसे ज्यादा महंगा अनार है। इसकी कीमत दोगुनी होकर 240 रुपये प्रति किलो हो गई है। आवक में कमी के कारण सब्जियों और फलों के दाम में बढ़ोतरी बताई जा रही है।
नवरात्र के व्रत में खाने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। व्रत में खाई जाने वाली सब्जियों की बात करें तो लौकी, टमाटर, आलू, हरी धनिया, नींबू के दाम विगत शुक्रवार से ही बढ़ गए हैं। इससे व्रत करने वाले श्रद्धालुओं की जेब पर महंगाई का बोझ पड़ रहा है। बाजारों में खरीद करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ है और महंगाई लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। नवरात्रि में सबसे ज्यादा सब्जियों और फलों के दामों में इजाफा हुआ है। पहले ही दिन नारियल पानी का दाम 70 रुपये पहुंच गया। व्रत के दौरान खाए जाने वाले सिंघाड़ा से लेकर मूंगफली के दाम भी बढ़ गए हैं। सेब का दाम 80 से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। अनार की कीमत 140 से बढ़कर 240 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं मेवे के दाम भी 10 से 15 फीसदी तक बढ़ गए हैं। सिंघाड़े का आटा 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया है। सब्जियों की बात करें तो परवल का दाम 40 से बढ़कर 60, बैंगन का 30 से बढ़कर 40 और नेनुआ का दाम 20 से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं भिंडी, करेला, गोभी, पत्ता गोभी, बोड़ा, शिमला मिर्च सहित अदरक और धनिया पत्ते का दाम भी बढ़ा हुआ है। सब्जियों और फलों के दाम बढ़ने से व्रत करने वालों की मुश्किल भी बढ़ गई है।