{"_id":"628bc775880ad8152d4c20d2","slug":"vegetable-seller-dies-after-being-hit-by-a-tractor-laden-with-soil-chandauli-news-vns655135733","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत
सकलडीहा में सब्जी व्यवसायी के मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव के पास सोमवार की शाम मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवार व गांव के लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने मुआवजा देने व मार्ग पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी लालमन राम (55) प्रतिदिन की भांति सोमवार की ठेले पर सब्जी बेचने के लिए सकलडीहा जा रहे थे। वह गांव से निकलकर सड़क पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव वालों के शोर मचाने पर चालक ट्रैक्टर को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद परिवार के लोगों के साथ गांव वाले मौके पर पहुंच गए। पति का क्षतविक्षत शव देखकर पत्नी मालती देवी बेहोश हो गई। वहीं पुत्र सतीश, संतोष व कमलेश एवं पुत्री मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने मिट्टी की ढुलाई पर रोक लगाने समेत पीड़ित परिवार को मुुआवजा दिए जाने की मांग की। मौके पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई व सहयोग का भरोसा देते हुए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि मौके से बरामद ट्रैक्टर को कोतवाली लाया गया है। वहीं परिजनों की तहरीर पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।