फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Varanasi Several roads not reconstructed after excavation FIR lodged against GAIL mayor ashok tiwari

वाराणसी: खोदाई के बाद कई सड़कें नहीं बनाईं, गेल के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी; पढ़ें पूरा मामला और निर्देश

Tue, 13 Oct 2026 02:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 13 Oct 2026 02:03 PM IST
सार

गेल की ओर से खोदाई के बाद कई सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं कराने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। मेयर की अध्यक्षता में हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को इस संबंध में निर्देश दिए। सड़कों की बदहाली से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Varanasi Several roads not reconstructed after excavation FIR lodged against GAIL mayor ashok tiwari
मेयर अशोक तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराने पर गेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। सोमवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मुख्य अभियंता को इसके निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि गेल ने शहर की कई गलियों की मरम्मत नहीं कराई है। इसलिए गेल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


पार्षद अशोक मौर्य ने बिजली निगम और गेल की ओर से खोदाई से पहले संबंधित पार्षद को सूचना देने और सड़क व पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर ठेकेदार की जवाबदेही तय करने का मुद्दा उठाया। बैठक में आगामी नवरात्र, विजयदशमी, छठ पूजा और देव दीपावली को देखते हुए घाटों की सफाई शुरू करा दी गई है और निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

पार्षद अशोक मौर्य ने सभी जोनल अधिकारियों को पूजा पंडाल आयोजकों के साथ बैठक कर विसर्जन स्थल तय करने और अस्थायी कुंड बनवाने का प्रस्ताव दिया। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि अस्थायी कुंड की तैयारी अंतिम चरण में है। नवरात्र में घाटों की सफाई युद्धस्तर पर कराने के साथ नवदुर्गा मंदिरों तक जाने वाले मार्गों, गलियों और सड़कों पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर सहमति बनी।

ऋषि मांडवी जोन में दाखिलों की विसंगतियों पर मेयर ने नाराजगी जताई। पुराने वार्डों में सीवर व पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम धीमा होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। मेयर ने कहा कि स्ट्रीट लाइटों के लिए कार्यदायी संस्था से पांच साल का अनुबंध है। इस अवधि में रखरखाव व जवाबदेही उसी संस्था की होगी।

पार्षद सुशीला ने रोहनिया विधानसभा के 10 वार्डों में जलभराव, नालियों से अतिक्रमण हटाने और स्टॉर्म वाटर निकासी की समस्या उठाई। उन्होंने आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों से सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार कराने कासुझाव दिया।  

विज्ञापन

सिंधु गंगेश्वर महादेव के नाम का शिलापट्ट लगाने की मांग : पूर्व सपा पार्षद शंकर विशनानी ने मेयर से शीतला घाट के पास मंदिर का नाम सिंधु गंगेश्वर महादेव करने की मांग की। मेयर ने आश्वस्त किया कि एक हफ्ते के अंदर मंदिर स्थल पर प्राचीन सिंधु गंगेश्वर महादेव का शिलापट्ट लगवा दिया जाएगा। 

विज्ञापन

12 पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण को मंजूरी
कार्यकारिणी ने धारा 91 (1) के तहत काशी गो संरक्षण एवं निरीक्षण उपविधि-2026, ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया के सरलीकरण और प्रमुख घाटों व पर्यटन स्थलों के कायाकल्प से जुड़ी विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी। शहर के 12 प्रमुख पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण के प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से हरी झंडी मिली। सेवारत और सेवानिवृत्त शासकीय कर्मियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निस्तारण की प्रक्रिया सरल करने संबंधी शासनादेश को भी स्वीकृति दी गई।

मंदिरों के रास्तों पर होगी रोशनी
उपसभापति नरसिंह दास ने बाढ़ के बाद गंगा घाटों पर सिल्ट की सफाई छठ पूजा और देव दीपावली से पहले युद्धस्तर पर कराने की मांग की। उन्होंने सभी नवदुर्गा मंदिरों तक जाने वाले रास्तों की सफाई व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed