फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Aarti of Maa Chandraghanta was performed by ringing bells and drums, cheers echoed.

Chandauli News: घंटा और ढोल बजाकर उतारी गई मां चंद्रघंटा की आरती, गूंजे जयकारे

Tue, 13 Oct 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Aarti of Maa Chandraghanta was performed by ringing bells and drums, cheers echoed.
पीडीडीयू नगर में मां काली की आरती उतारता पुजारी। संवाद
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को आदिशक्ति के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने घंटा और ढोल बजाकर मां चंद्रघंटा की आरती उतारी। माता से परिवार, समाज और देश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में तीसरे दिन भी सुबह से देर शाम तक घंटे-घड़ियाल की ध्वनि गूंजती रही। दूसरी ओर, पूजा पंडालों के आस-पास लाइटिंग आदि की व्यवस्था की गई है। बांस-बल्लियों से तैयार पंडालों के ढांचे प्रसिद्ध मंदिरों और इमारतों का स्वरूप ले चुके हैं। अधिकतर पंडालों में 16 अक्तूबर की रात मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं, 17, 18 और 19 अक्तूबर को मेला लगेगा। मंगलवार की भोर से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से माता को चुनरी, नारियल और गुड़हल की माला अर्पित की। आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। कुछ मंदिरों में महिलाओं ने ढोल बजाकर देवी गीत गाए। नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन मां काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, शीतला माता मंदिर, रविनगर, नई बस्ती, कैलाशपुरी, शाहकुटी, कैथापुर, परशुरामपुर, अमोघपुर, गल्ला मंडी और एलबीएस कटरा स्थित संकट हरण दरबार सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। इसी तरह रेलवे की आरपीएफ कॉलोनी स्थित काली मंदिर, गया कॉलोनी, प्लांट डिपो, डीजल कॉलोनी, लोको कॉलोनी और यूरोपियन कॉलोनी के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवी मंदिर दिनभर माता के जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed