{"_id":"69b59c7ee258f269f90a0076","slug":"varanasi-news-of-481-214-cases-settled-in-lok-adalat-16-93-50-97-847-recovered-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लोक अदालत में 4,81214 वादों का निस्तारण, 16,93,50,97847 रुपये की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लोक अदालत में 4,81214 वादों का निस्तारण, 16,93,50,97847 रुपये की वसूली
Sun, 15 Mar 2026 05:06 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:06 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में लोक अदालत में 4,81214 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही 16,93,50,97847 रुपये की वसूली की गई। इस दौरान जिला जज ने कहा कि लोक अदालत परिवारों को जोड़ने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
लोक अदालत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीवानी सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार को जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने किया। 44712 वादों का निस्तारण और प्रशासन एवं अन्य विभागों की ओर से कुल 436502 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायालय व प्रशासन के सभी विभागों से 481214 वादों का निस्तारण कर 16,93,50,97847 धनराशि की वसूली की गई। साथ ही 10,29,13,390 की वसूली के लिए समझौता हुआ।
विज्ञापन
जिला जज ने कहा कि लोक अदालत भारत के संबंध में कोई नया विषय नहीं है। लोग आदिकाल से ही पंचायत व्यवस्था या इससे पूर्व की व्यवस्थाओं में आपसी बातचीत व परस्पर सामंजस्य से समझौते तक पहुंचते का प्रयास करते रहे हैं। कहा कि लोक अदालत एक ऐसा माध्यम बनकर उभरा है, जिससे हम अपना समय गंवाए बिना गंभीर से गंभीर मामलों में निस्तारण तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
पारिवारिक मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि परिवार समाज की इकाई है, ऐसी स्थिति में न्यायालय की भूमिका पारिवारिक समरसता बनाने के परिप्रेक्ष्य में बहुत महत्वपूर्ण है। न्यायालय का कार्य वास्तव में परिवारों को जोड़ना है न कि तोड़ना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय अनिरुद्ध कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पारिवारिक न्यायालय के माध्यम से 17 वैवाहिक जोड़ों को पुनः साथ रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बनारस व सेंट्रल बार महामंत्री एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी आलोक कुमार व प्रवीण कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जीएम बीएन सिंह व सभी न्यायिक अधिकारी रहे।