{"_id":"6732654c7d0d4c1e41075587","slug":"varanasi-dm-and-police-commissioner-examined-the-preparations-for-the-story-chandauli-news-c-189-1-svns1012-123041-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वाराणसी के डीएम और पुलिस कमिश्नर ने कथा की तैयारियां परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वाराणसी के डीएम और पुलिस कमिश्नर ने कथा की तैयारियां परखीं
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र के डोमरी स्थित सतुआ बाबा गोशाला में 20 नवंबर से होने वाली प्रदीप मिश्र की कथा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने लोगों के बैठने, आने-जाने के रास्ते, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
अधिकारियों ने कथा स्थल पर आने वाले रास्ते, गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने, बैरकेडिंग व्यवस्था, कथा स्थल पर एंबुलेंस स्थल, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी, जल पुलिस, कथा में आने वाले वीवीआईपी के लिए हैलीपेड के निर्माण आदि की तैयारियां देखीं।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि कथा में चार से पांच लाख लोगों के आने के अनुमान है। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक होगी। इसलिए महिला पुलिस की ड़्यूटी पर्याप्त संख्या में लगाई जाएगी। कथास्थल पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने के साथ कथा में आने वाले सभी लोगों की चेकिंग होगी। आयोजक मंडल की ओर से बताया गया है कि कथा में मुख्यमंत्री आएंगे लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डीएम एस राजलिंगम ने गंगा में बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया ताकि स्नान के दौरान श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके। इस दौरान एडीसीपी डॉ. एस चनप्पा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीसीपी नीतू, एसीपी ट्रैफिक अंजनी राय, रामनगर थाना प्रभारी राजू सिंह आदि मौजूद थे।