{"_id":"6aeb96e15f9f7d9af9094b9f","slug":"varanasi-division-dominates-state-level-kho-kho-chandauli-news-c-189-1-chl1002-157228-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रदेशस्तरीय खो-खो में वाराणसी मंडल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रदेशस्तरीय खो-खो में वाराणसी मंडल का दबदबा
विज्ञापन
अयोध्या में आयोजित प्रदेशस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में विजेता वाराणसी मंडल की अंडर-़17 की टीम। स
पीडीडीयू नगर। अयोध्या में आयोजित 70वीं प्रदेशस्तरीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया। बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में मंडल की टीमों ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि अंडर-19 वर्ग में टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अंडर-14 वर्ग में चंदौली के आयुष कुमार, सूरज और सत्यम ने शानदार खेल दिखाया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में अब्दुल सलाम और राजन निषाद ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसी तरह अंडर-19 बालक वर्ग में चंदौली के विकास पाल और रोहन प्रजापति ने अपने खेल कौशल से प्रभावित किया।
कोच एवं जिला क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, खेल कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में खिताबी जीत खिलाड़ियों की मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम है। वहीं, अंडर-19 वर्ग में उपविजेता रहना भी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है।
विज्ञापन
अरुण कुमार ने बताया कि इससे पहले जिलास्तरीय और मंडलस्तरीय प्रतियोगिताएं चंदौली के टांडाकला स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित की गई थीं। इस मौके पर खेल शिक्षक मोतीलाल, अनिल कुमार और सुभाष कुमार सिंह मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।