{"_id":"690e51dbee8e8c26b104acb1","slug":"vande-mataram-echoed-in-the-station-premises-chandauli-news-c-189-1-svns1010-138875-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्टेशन परिसर में गूंजा वंदे मातरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्टेशन परिसर में गूंजा वंदे मातरम
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रेलवे की ओर से सामूहिक राष्ट्रगीत गायन का आयोजन किया गया। इसके तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर में पांच सौ से अधिक रेलकर्मी, अधिकारी और स्काउट गाइड के सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गान किया।
वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल कार्यालय सभागार और पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में भी सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान किया गया।
दिन में 11 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीडीडीयू जंक्शन पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी, स्काउट गाइड के सदस्य सर्कुलेटिंग एरिया में एकत्र हुए। यहां सभी ने वंदे मातरम का गान किया। इसके पूर्व पीडीडीयू मंडल कार्यालय सभागार में डीआरएम उदय सिंह मीना की देख रेख में अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम ने दिल्ली में चल रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उज्ज्वल आनंद, लोको अस्पताल के सीएमएस केशव चंप्रमनारी सहित अन्य लोग रहे। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज में भी छात्र छात्राओं ने शिक्षकों की देख रेख में एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया। वहीं मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी वंदे मातरम गीत गूंजा।