{"_id":"60de04e68ebc3ec20b2187c6","slug":"vaccines-lying-low-in-vaccination-center-chandauli-news-vns5980994105","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण सेंटर में कम पड़ी वैक्सीन, लोगों की लगी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण सेंटर में कम पड़ी वैक्सीन, लोगों की लगी रही भीड़
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एक तरफ प्रदेेश सरकार लोगों को वैक्सीन लगवाये जाने के लिए प्रेरित कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों मे वैक्सीन की कमी हो गई। कई लोग बिना वैक्सीन लगवाये ही लौट जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को राजकीय महिला चिकित्सालय में वैक्सीन लगवाने के लिए काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहां पुलिस को बुलाना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों को ही वैक्सीन लग पाई तो वहीं कई लोग बिना वैक्सीन लगवाये ही लौट गये।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की काफी भीड़ हो रही है। वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन की कमी हो जा रही है। इससे कई लोग बुकिंग के बावजूद बिना वैक्सीन लगवाये ही लौट जा रहे हैं। 28 जून को वैक्सीन खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसमें भी सबसे अधिक लोग दूसरी वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। देखते ही देखते भीड़ अनियंत्रित होने लगी। बाद में अस्पताल प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा। दूसरी डोज लगवाने आये लोगों को रजिस्ट्रेशन में वरीयता देने के कारण पहली दफा वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों में नाराजगी रही।
लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि काफी कम वायल मिली है। ऐसे में सभी को वैक्सीन लगवा पाना मुमकिन नहीं है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनुरिता सचान के बताया कि उपलब्धता के अनुसार वैक्सीन लगाई जा रही है। हमें केवल तीन हजार वैक्सीन की वायल ही मिली है। और वैक्सीन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। वैक्सीन आते ही टीकाकरण तेज गति से होगा।- डॉ.वी.पी. द्विवेदी, सीएमओ