फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vaccine arrived at the center for four and a half hours, people kept waiting

सेंटर पर साढ़े चार घंटे लेट पहुंची वैक्सीन, लोग करते रहे इंतजार

Thu, 15 Apr 2021 07:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Vaccine arrived at the center for four and a half hours, people kept waiting
पड़ाव। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया जा रहा है। दूसरी तरफ वैक्सीनेशन सेंटरों पर समय से वैक्सीन नहीं पहुंच रही है। इससे लोगों को टीका लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को गौरइया गांव स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर चार घंटे बाद वैक्सीन पहुंची और इसके बाद टीकाकरण की शुरूआत हुई। जिले में टीकाकरण अभियान तेजी पर जारी है। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण का निर्देश दिया गया है। 11 से 15 अप्रैल तक टीका उत्सव भी मनाया गया। इसके तहत पड़ाव के गौरइया और फत्तेपुर गांव के लोगों के लिए गौरइया गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाना था। इसके लिए सुबह से ही टीका लगवाने के इच्छुक लोग सेंटर पर पहुंच गए, लेकिन यहां वैक्सीन नहीं पहुंचा। लगभग तीन घंटे बाद एक बजे वैक्सीन पहुंची और लोगों के टीकाकरण की शुरूआत हुई। शाम चार बजे तक यहां साठ लोगों को वैक्सीन लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed