फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vaccination of 3057 railwaymen of Pt Deendayal Upadhyay Mandal

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के 3057 रेलकर्मियों का हुआ टीकाकरण

Wed, 05 May 2021 05:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 3057 railwaymen of Pt Deendayal Upadhyay Mandal
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रेलवे लगातार रेलकर्मियों को टीकाकरण पर जोर दे रही है। सोमवार तक पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे मंडल में कुल 3057 रेलकर्मियों को टीका लग गया। इसी तरह पूर्व मध्य रेलवे में 36 प्रतिशत रेलकर्मी वैक्सीनेट हो गए है। प. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन सहित अन्य रेल गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहे इसके लिए रेल कर्मियों के व्यापक स्वास्थ्य हित में पूर्व मध्य रेल की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में कोरोना संक्रमण से बचाव से जुड़े अन्य उपायों के साथ-साथ रेलकर्मियों के टीकाकरण पर काफी बल दिया गया है। इस दिशा में कार्य करते हुए चार मई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में कार्यरत 14722 रेलकर्मियों में से 3057 रेलकर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं पूर्व मध्य रेलवे के पीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इसीआर के पांच मंडलों में कार्यरत 81706 कर्मचारियों में से 28844 कर्मचारियों को विभिन्न रेलवे अस्पतालों में यह वैक्सीन दी गई। वैक्सीनेट रेलकर्मी की संख्या कुल रेलकर्मियों का 36 प्रतिशत है। इनमें मुख्यालय में कार्यरत 2564 अधिकारियों/कर्मचारियों में से 800 रेलकर्मियों का कोविड टीकाकरण किया गया। इसी तरह दानापुर मंडल में 14640 रेलकर्मियों में से 4919, समस्तीपुर मंडल में 10804 रेलकर्मियों में से 3359, सोनपुर मंडल में 12820 रेलकर्मियों में से 5553, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 14722 रेलकर्मियों में से 3057 तथा धनबाद मंडल में कार्यरत 22401 रेलकर्मियों में से 9949 रेलकर्मी को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। इसके साथ ही हरनौत रेल कारखाना, निर्माण संगठन, प्लांट डिपो/पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल और समस्तीपुर वर्कशाप के कुल 3755 रेलकर्मियों में से 1208 रेलकर्मियों का भी टीकाकरण किया जा चुका है। वैक्सीनेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है। जल्द ही शत-प्रतिशत रेल कर्मियों को वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed