{"_id":"62829dccfcf0e713812e995e","slug":"used-to-steal-cars-in-a-hi-tech-way-five-vicious-arrested-with-three-vehicles-chandauli-news-vns653901268","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेक तरीके से चुराते थे कार, तीन वाहनों के साथ पांच शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेक तरीके से चुराते थे कार, तीन वाहनों के साथ पांच शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
चंदौली। वाहन चोरी की लगातार हो रही वारदातों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सर्विलांस व मिली सूचनाओं के आधार पर पड़ाव क्षेत्र के करवत से चोरी की स्कार्पियों समेत कुल तीन वाहनों के साथ पांच शातिर चोरों को धर दबोचा। यह कार्रवाई स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से की। कार्रवाई में पुलिस ने वाहन चोरों के पास से एक एलएन की, एक ओबीडी सेंशर मशीन, चार असलहे व आठ कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले का एसपी अंकुर अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा किया। साथ ही चोरों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
एसपी ने बताया कि स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने प्राप्त सूचना व तकनीकी सर्विलांस की मदद से थाना मुगलसराय अंतर्गत रविनगर से चोरी गई स्कार्पियो के साथ दो अन्य चार पहिया वाहनों के साथ चोरों को पड़ाव क्षेत्र के करवत से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न स्थानों से एलएन की व ओबीडी सेंसर मशीन के सहयोग से चार पहिया वाहनों का लॉक तोड़कर चोरी किया करते हैं। चोरी किए गए वाहनों को सस्ते दामो में बेचकर पैसा आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं। वाहन चोरी करते समय वे एक दूसरे के सहयोग के लिए अन्य वाहन को भी आगे व पीछे लगाए रहते हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए अपने पास तमंचा व कारतूस भी रखते हैं। चोरों ने स्वीकार किया कि बीते 26 अप्रैल 2022 को मुगलसराय के रविनगर से पांचों ने मिलकर स्कार्पियो चोरी की थी। उस दिन वे अशरफ की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड हुंडई व मुख्तार के नाम रजिस्टर्ड स्वीफ्ट कार से आए थे। स्कार्पियो की चोरी करने के बाद दोनों कारों को आगे व पीछे लगा रखा था। बताया कि सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए उन्होंने गाड़ियों का नंबर प्लेट बदल दिया था। स्कार्पियो का नंबर प्लेट हटाकर बिहार का फर्जी नंबर प्लेट लगा दिया था। बताया कि बीते आठ फरवरी की रात ओबरा स्थित जैन मंदिर के बगल से भी एक स्कार्पियो चोरी की थी। इस स्कार्पियों को उन्होंने बिहार प्रांत में बेच दिया था जिससे शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने स्कार्पियो को पकड़कर शिवसागर थाने में बंद कर दिया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों में झारखंड निवासी इद्दू अंसारी उर्फ मो. आरिफ, सूर्यदेव यादव, दीपक उरांव, मुख्तार अंसारी व रोहतास, बिहार निवासी अशरफ अली उर्फ पप्पू खां शामिल हैं। वहीं चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में स्वाट सेल के प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, अमित यादव, घनश्याम वर्मा, राणाप्रताप सिंह, विजय कुमार, अमित सिंह, आनंद गोंड, भुल्लन यादव, देवेंद्र सरोज, प्रेम प्रकाश यादव, अजीत सिंह, नीरज कुमार सहित मुगलसराय कोतवाली के एसआई महमूद आलम, रमेश यादव, अमित मिश्रा, सौरभ पांडेय, गंगेश त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश यादव शामिल थे।