फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Use cooler and AC carefully for the baby

Chandauli News: शिशु के लिए कूलर व एसी का संभलकर करें इस्तेमाल

Sat, 10 Jun 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Use cooler and AC carefully for the baby
रोशन दो महीने का है। वह दो दिनों से बहुत सुस्त दिख रहा है। उसकी मां उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के सीने में कफ जमने के कारण उसे बुखार हो रहा है। दिन-रात कूलर के सामने रहने से उसे यह परेशानी हुई है। राजकीय महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अगरिया ने बताया कि गर्मी में शिशु को लोग कूलर या एसी में लगातार रखते हैं। यह उसके लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। गर्मी-सर्दी से ऐसे बच्चों के सीने में कफ जमने की समस्या हो सकती है। इससे बुखार आने लगता है। शिशु की पहली गर्मी है तो उसकी देखभाल में ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है। उनको लू लगने, घमौरियों और अन्य त्वचा रोगों से बचाना बचाना चाहिए। डॉ. राजेश ने बताया कि गर्मी में शिशुओं बुखार, पीलिया, डायतरिया तथा आंखों में संक्रमण की आशंका रहती है। कोशिश हो कि शिशु को कम से कम लोग स्पर्श करें। उसे छूने से पहले हाथ धुल लें। रोजाना स्नान कराने के बाद कपड़े बदलें। धूप में लेकर न जाएं।
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय में अप्रैल से अब तक 175 शिशुओं का इलाज किया गया है। वर्ष 2021 में अप्रैल से जुलाई तक कुल 150 और वर्ष 2022 के अप्रैल से जुलाई तक में 220 शिशुओं का इलाज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed