{"_id":"5e25fc368ebc3eeb850196f7","slug":"uproar-over-dirt-in-coach-chandauli-news-vns506326549","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच में गंदगी से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच में गंदगी से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन मगध एक्सप्रेस ट्रेन के एसी और स्लीपर कोच में गंदगी से नाराज यात्रियों ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। हंगामा के चलते ट्रेन बीस मिनट की देरी से रवाना हुई।
अपने निर्धारित समय सुबह 07.38 बजे से साढ़े तीन घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे मगध एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही स्लीपर और एसी कोच के यात्रियों ने कोच की सफाई न होने और गंदगी की शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सिग्नल होने पर ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया और प्लेटफार्म पर उतर कर हंगामा करने लगे। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ डीडीयू पोस्ट के एसआई बाल गंगाधर, एएसआई रामदास और राजकीय रेलवे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को समझाने की कोशिश की लेकिन यात्रियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। यात्रियों ने कहा कि कानपुर से स्लीपर कोच एस -10 में और एसी कोच बी- 1 और बी -2 सहित अन्य कोचों में गंदगी है। बाथरूम और शौचालय जाम है। लगातार इसकी शिकायत की जा रही है लेकिन सफाईश् नहीं हो रही है। स्थानीय स्टेशन पर एसएस कार्यालय में किया गया। बावजूद कोचों में सफाई कार्य नहीं कराया गया। पुलिस ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दिया। तब जाकर सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे और साफ -सफाई की। इसके बाद यात्री शांत हुए और बीस मिनट की देरी से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।