फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   uproar in District hospital

जिला अस्पताल में हंगामा

Thu, 04 Feb 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 04 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
uproar in District hospital
मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय संयुक्त जिला अस्पताल में
विज्ञापन
बुधवार की पूर्वाह्न सयुस कार्यकर्ताओं और एक चिकित्सक के बीच मारपीट हो गई। जिस पर डाक्टर और सपा कार्यकर्ता एक दूसरे पर  कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठ गए।

इस मसले पर दिन भर हंगामा चलता रहा। जिससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। देर शाम पूर्व सांसद रामकिशुन यादव और पूर्व विधायक प्रभुनारायण यादव ने दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। पुलिस ने किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में बुधवार  को सयुस कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा शिविर लगाया  था। इस दौरान एक मरीज ने बताया कि दस नंबर चेंबर के चिकित्सक द्वारा पर्ची पर बाहर की दवा लिखी गई है।

 इससे नाराज कार्यकर्ता संबंधित डाक्टर के पास पहुंच गए और इसका विरोध किया। जिसमें कार्यकर्ताओं व डाक्टरों में मारपीट हो गई। इसमें सयुस जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव चकरु व  कार्यकर्ता संजय सोनकर घायल हो गए।

जबकि चिकित्सक डा. प्रशांत सिंह भी जख्मी हुए। इसके बाद अस्पताल के  चिकित्सकों व कर्मचारियों ने आकस्मिक सेवा छोड़ चिकित्सा कार्य बंद कर दिया। वहीं गुस्साए  सपाइयों ने अस्पताल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर एडीएम शिव कुमार शर्मा, एसडीएम गिरीश शर्मा,  सीओ सदर प्रमोद यादव समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

चकिया विधायक  पूनम सोनकर,  सपा जिलाध्यक्ष सत्यनाराण राजभर, जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव समेत कई बड़े नेता भी मौके पर पहुंचे। देर शाम को  पूर्व सांसद रामकिशुन और पूर्व विधायक प्रभु नारायण यादव ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। इस अवसर पर बाबूलाल यादव, चाखन यादव, परवेज खां, नफीस अहमद , यादवेश यादव, मनोज यादव, अर्जुन अग्रहरि, बबलू सेठ, संतोष  यादव  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed