{"_id":"6a56931b46b37dda2b05b70b","slug":"uproar-at-hospital-following-youths-death-doctor-assaulted-chandauli-news-c-189-1-svns1012-151403-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: युवक की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: युवक की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर से मारपीट
विज्ञापन
मोहनिया। जिले के मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को देर रात सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट की। घटना के विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को ओपीडी सेवा बंद कर दी। एसडीएम के हस्तक्षेप और दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद ओपीडी सेवा बहाल हुई।
चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा गांव निवासी दिवान कलीमुद्दीन खान का बेटा गुरफान खान स्कॉर्पियो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप कुमार के साथ मारपीट कर दी।
मारपीट की घटना से आक्रोशित डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को सुबह ओपीडी सेवा बंद कर दी। इसकी सूचना मिलते ही कैमूर के सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक और मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी अस्पताल पहुंचीं। दोनों अधिकारियों ने डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की। एसडीएम ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ओपीडी बहाल हुई।