फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uproar among family members angry over woman's death after delivery

Chandauli News: प्रसव के बाद महिला की मौत से नाराज परिजनों का हंगामा

Sun, 17 Nov 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Uproar among family members angry over woman's death after delivery
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद शव को लेकर परिजन अस्पताल पर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। साथ ही अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के बालूआ घाट निवासी दीपक निषाद अपनी पत्नी अमीषा के साथ वाराणसी के सूजाबाद में किराये के मकान में रह रहा है। दीपक ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसकी पत्नी अनीषा (24 ) को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिस पर उसने अपनी पत्नी को करवत गांव के समीप एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। चेकअप के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। ऑपरेशन द्वारा अनीषा को बेटी पैदा हुई लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। देर रात बिगड़ती हालत को देख घबराए चिकित्सकों ने तत्काल उसे अपने एक कर्मचारी व परिजनों के साथ एंबुलेंस से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज परिजनों ने शनिवार कि सुबह शव को अस्पताल ले जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार प्रकरण की जांच के लिए मेडिकल टीम गठित करने की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed