फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UPPCS exam: 5208 candidates will appear for the preliminary exam today at 12 centres.

यूपीपीसीएस परीक्षा: 12 केंद्रों पर 5208 अभ्यर्थी आज देंगे प्रारंभिक परीक्षा

Sun, 12 Oct 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
UPPCS exam: 5208 candidates will appear for the preliminary exam today at 12 centres.
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 5208 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की प्रशासन ने सख्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की है। इसके लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और उपकेंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी गड़बड़ी या अनुशासनहीनता पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने परीक्षा से पहले सभी केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र और पारदर्शी बॉल पेन के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी और महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में पीसीएस परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और शांति के माहौल में संपन्न हो, जिससे अभ्यर्थी बिना किसी बाधा के अपनी परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों में होगी :

पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचें और अनुशासन का पालन करें।

----------------------------------------

बायोमीट्रिक व आइरिस स्कैनिंग के बाद मिलेगा परीक्षा कक्ष में प्रवेश

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में बायोमीट्रिक व आइरिस स्कैनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को एक बार कोड जारी किया जाएगा। यह बार कोड परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में चस्पा किया जाएगा। जिससे यह साफ होगा कि परीक्षार्थी का बायोमीट्रिक व आइरिस स्कैनिंग हो चुकी है। इसके बाद कक्ष निरीक्षक प्रवेश पत्र में बार कोड के स्टीकर को देखकर परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed