फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Upasana Express came down late by 7 and a half hours

Chandauli News: साढ़े 7 घंटे की देरी से आई डाउन उपासना एक्सप्रेस

Mon, 24 Nov 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Upasana Express came down late by 7 and a half hours
पीडीडीयू नगर। ठंड की शुरूआत के बाद से ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। हावड़ा दिल्ली रूट की ट्रेनें घंटों देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच रही है। ऐसा नही है कि सिर्फ स्पेशल ट्रेनें बल्कि नियमित और राजधानी सहित महत्वपूर्ण ट्रेनें भी देरी से चल रही है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। रविवार को देहरादून- हावड़ा उपासना एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे लेट रही। वहीं हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।
विज्ञापन

रविवार की रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वाली दानापुर- एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे,कोलकाता- अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस एक घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर फेस्टीवल स्पेशल डेढ़ घंटे, मुंबई सेंट्रल- कटिहार स्पेशल फेयर 5 घंटे, चर्लापल्ली बक्सर स्पेशल एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। वहीं उधना बरौनी एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे, पुणे- सुपौल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे, कोलकाता- जम्मूतवी एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर- हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे, आनंद विहार- कामाख्या नार्थईस्ट एक्सप्रेस सवा घंटे, बीकानेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली - गया स्पेशल 4 घंटे लेट रही। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन- पटना एसी स्पेशल फेयर दो घंटे, आनंद विहार- पुरी विकली एक्सप्रेस एक घंटे, पुरी -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल फेयर 9 घंटे, जम्मूतवी- कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई- हावड़ा मेल साढ़े 6 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed