{"_id":"653015fa804dbe7b0807b594","slug":"up-politics-shivpal-singh-yadav-said-will-forgive-99-mistakes-of-bjp-and-give-befitting-reply-on-100th-2023-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: चंदौली पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा- भाजपा के 99 गलती माफ करेंगे, 100वीं पर देंगे करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: चंदौली पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा- भाजपा के 99 गलती माफ करेंगे, 100वीं पर देंगे करारा जवाब
Wed, 18 Oct 2023 10:59 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:59 PM IST
सार
सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव बुधवार को चंदौली के शमसेरपुर गांव पहुंचे। मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह बुधवार शाम चंदौली के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के शमसेरपुर गांव पहुंचे। यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। आगामी चुनावों में बेहतर करने की रणनीति बनाई। मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा की 99 गलती ही हम माफ करेंगे। 100 वीं गलती पर भाजपा को समाजवादी पार्टी करारा जवाब देगी। सड़क से लेकर सदन तक भाजपा के विरोध में दमदारी से आवाज उठाई जाएगी। एक सवाल के जवाब में सपा महासचिव ने कहा कि भाजपा अनर्गल बयानबाजी कर बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रही है।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा सरकार से जनता परेशान है। इस सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। नौकरशाही में भ्रष्टाचार लिप्त है। गरीबों- किसानों की बात नहीं सुनी जा रही है। बिजली महंगी है। छापा पड़ रहा है। दावा किया कि 2024 में सपा पूरे उत्तर प्रदेश में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन