फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Nikay Chunav Two parties clashed over bogus voting in Chandauli

UP Nikay Chunav: चंदौली में फर्जी मतदान को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने लाठी पटक कर भगाया

Thu, 04 May 2023 07:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 May 2023 07:00 PM IST
सार

भारी गहमागहमी के बीच चंदौली जिले के चार निकायों का चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे के करीब नगर के कालीमहाल वार्ड में फर्जी मतदान को लेकर दो दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Two parties clashed over bogus voting in Chandauli
हंगामा कर रहे लोगों को भगाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी गहमागहमी के बीच चंदौली जिले के चार निकायों का चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे के करीब नगर के कालीमहाल वार्ड में फर्जी मतदान को लेकर दो दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने लाठी पटककर दोनो पक्षों को हटाया।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के 25 वार्डों और चेयरमैन पद के लिए सुबह से शाम चार बजे तक शांतिपूर्वक मतदान हुआ।  चार बजे कालीमहाल में फर्जी वोटिंग को लेकर दो दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से समर्थकों और नेताओं की भीड़ हो गई। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठी पीटकर भीड़ को तीतर-बितर किया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में एक पिता के 48 बच्चे...मतदाता सूची को देख लोगों ने पीट लिया सिर
विज्ञापन
विज्ञापन


हूटिंग के आरोप में निर्दल प्रत्याशी हिरासत में
नगर पालिका के धर्मशाला इलाके में पुलिस ने हूटिंग करने करने और मना करने पर उलझने के आरोप में पुलिस ने मैनाताली वार्ड के निर्दल प्रत्याशी राजेश जायसवाल को हिरासत में ले लिया।

सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि राजेश और उनके समर्थक हूटिंग कर रहे थे। मना करने पर पुलिस से ही उलझ गए। इसलिए उनको हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed