फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Board copies will be evaluated at three centers in the district

जनपद में तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड के कॉपियों का होगा मूल्यांकन

Sat, 09 Apr 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
UP Board copies will be evaluated at three centers in the district
यूपी बोर्ड परीक्षा समापन की तरफ अग्रसर है। ऐसे में जिले में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारियां विभाग की ओर शुरू हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन इस बार सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा। गाइडलाइन जारी होते ही विभाग की ओर से उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 94 केंद्रों पर चल रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा लगभग 12 अप्रैल को समाप्त हो रही है। मूल्यांकन की भी तैयारी माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शुरु हो गई। इस बार कॉपियों का मूल्यांकन जनपद के तीन केंद्रों पर होगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। बोर्ड के निर्देश पर विभाग ने कुल तीन केंद्रों की सूची प्रेषित की है। प्रमुख रूप से जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, आदित्य नारायण इंटर कॉलेज चकिया और नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय शामिल है। जहां पर यूपी बोर्ड के कॉपियों का मूल्यांकन होगा। विभागीय अधिकारियों की माने तो मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। संभावित मूल्यांकन केंद्रों पर जरूरी तैयारियां भी विभाग के निर्देश पर शुरू की गई हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जनपद में तीन केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी होगी। शासन की ओर से अभी कोई मूल्यांकन के लिए सूचना ही नहीं है, लेकिन सभी तैयारी पूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ विजय प्रकाश सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed