{"_id":"5f6dccc969cd3c6156539bc7","slug":"up-40-lakh-illegal-liquor-being-transported-from-haryana-to-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही चालीस लाख की अवैध शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही चालीस लाख की अवैध शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Fri, 25 Sep 2020 04:26 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने गुरुवार रात को नौबतपुर के पास वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रक से 403 पेटी अवैध शराब बरामद की। जिसकी कीमत लगभग चालिस लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया, जो शराब को बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे। मामले का खुलासा शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र ने शक्रवार को पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बीती रात को स्वाट टीम और सैयदराजा कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में पुलिस नौबतपुर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक डीसीएम (ट्रक) को रोककर जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
बताया कि ट्रक से विभिन्न ब्रांड के कुल 403 पेटी में 10428 बोतल को पुलिस में कब्जे में ले लिया। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के जयपुर जिले के चंदवारी थाना क्षेत्र के निवासी रोहितास कुमार और हरियाणा प्रांत के खरखौदा थाना क्षेत्र के दीपक शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों में शराब तस्करी के कारोबार से जुड़े होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन